Latest News
44 डिग्री तापमान में रांची पुलिस का हाईटेक प्रयोग!
झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रांची ट्रैफिक पुलिस ने अपने जवानों को राहत देने के लिए खास कूलिंग जैकेट का इस्तेमाल शुरू किया है. इन जैकेट्स में इनबिल्ट फैन लगा है, जो लगातार ठंडी हवा सर्कुलेट करता रहता है. फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि अगर यह प्रयोग सफल रहा, तो आगे और पुलिसकर्मियों को भी यह सुविधा दी जाएगी. मौसम विभाग ने राज्य में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है.
Read More
Read More
Post a Comment
0 Comments